Ro no D15139/23

कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को बाल सुरक्षा पर दी गई जानकारी

तपकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह एवं पोषण मेला का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 15 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत गम्हरिया सेक्टर के आंगनबाडी केन्द्र तपकरा में पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उपस्थित माता-पिता एवं बच्चो क व्यक्तिगत स्वच्छता, खानपान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के संबंध में जानकारी देने के साथ नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने है या ऐसी गर्भवती माताएं जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है उन्हें आधार निर्माण एवं अपडेट करवाने की जानकारी दी गयी।
इसी प्रकार जिला मुख्यालय जशपुर में स्थित शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और छात्राओं को कानूनी अधिनियम जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मानव तस्करी, बाल विवाह रोकथाम, सखी वनस्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन नंबर 181 की जानकरी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व संरक्षण अधिकारी शिखा शर्मा तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के सेवा प्रदाता व केंद्र प्रशासक उपस्थित रहे।
एकीकृत बाल विकास परियोजना तपकरा-2 के सेक्टर तपकरा के अंतर्गत आने वाले समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पोषण मेला का आयोजन किया गया। पोषण मेला कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों एवं उनके अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, एनिमिया रोकथाम, डायरिया प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय का उपयोग करने, रेडी टू ईट के विभिन्न व्यंजन बनाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए माताओं, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों का वजन एवं ऊंचाई का मापन किया गया।

  • Related Posts

    जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सरना एथनिक रिजॉर्ट, जशपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के…

    Read more

    ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी महिला किसानों के सशक्तिकरण की ओर नया कदम रू ड्रोन दीदी अभियान

      जशपुरनगर 20 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत महिला…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा