Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बने रायगढ़ जिले के प्रदीप साहू

*ऊर्जा उत्पादक बनकर कर रहे आर्थिक बचत, अन्य उपभोक्ताओं के लिए बने प्रेरणा*

रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रही है। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर निवासी श्री प्रदीप साहू इस योजना के सफल लाभार्थी हैं। कभी भारी-भरकम बिजली बिल के कारण आर्थिक तंगी का सामना करने वाले श्री साहू आज स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें न केवल बिजली बिल की झंझट से मुक्ति मिली है, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक लाभ भी हो रहा है।

जून 2025 में उनके सोलर पैनल से 285 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 398 रूपये की छूट प्राप्त हुई और उनका बिजली बिल 165 रूपये ऋणात्मक आया। इसी प्रकार जुलाई 2025 में 239 यूनिट उत्पादन से 352 रूपये की छूट प्राप्त हुई और बिल 148 रूपये ऋणात्मक रहा। इस प्रकार लगातार दो महीनों में श्री साहू को बिजली बिल चुकाने के बजाय अतिरिक्त उत्पादन के लिए क्रेडिट प्राप्त हुआ।

श्री प्रदीप साहू जिले के अन्य उपभोक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका कहना है कि इस योजना ने उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। साथ ही, सौर ऊर्जा अपनाने से पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन पर निर्भरता कम हो रही है और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है