Ro no D15139/23

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, पहले ही थ्रो में किया कमाल 

खेल डेस्क। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जापान में खेली जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार थ्रो फेंकते हुए फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब नीरज फाइनल में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। बता दें, नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित की गई पिछली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। भारत के सचिन यादव भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने 83.67 मीटर थ्रो के साथ फाइनल में एंट्री मारी। सचिन यादव ने मई 2025 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वह गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में किया क्वालीफाई

नीरज ने लगातार 5वीं ग्लोबल चैंपियनशिप में ऐसा किया जब फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें सिर्फ एक प्रयास की जरूरत पड़ी। इससे पहले वह 2021 ओलंपिक, 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक में ऐसा कमाल कर चुके हैं। नीरज चोपड़ा पर अब फाइनल में लगातार दूसरी बार इतिहास रचने पर निगाहें लगी होंगी। नीरज के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.21 मीटर थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में फाइनल का टिकट हासिल किया।

क्वालीफिकेशन राउंड के ग्रुप-ए में जूलियन वेबर पहले, डेविड वेगनर दूसरे और नीरज चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। जैकब वाडलेज चौथे जबकि केशोर्न वालकॉट 5वें पायदान पर रहे। सचिन यादव ने छठे स्थान पर फिनिश किया।

नीरज बनाम नदीम

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलेगी। चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम की चुनौती का सामना करेंगे। ऐसे में उनके पास पेरिस ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहने का बदला लेने का शानदार मौका मिलेगा। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में रिकॉर्ड 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, चोपड़ा को 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

  • Related Posts

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

    Pankaj Tripathi brother attack: (पंकज त्रिपाठी) बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने…

    Read more

    Cocktail 2 X Review: ‘कॉकटेल 2’ देखकर क्या बोली पब्लिक? क्रिटिक ने दिए 4 स्टार, जानिए रिव्यू

    Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास