Ro no D15139/23

‘थैंक्यू योगी जी…’ दिशा पाटनी के पिता ने यूपी के सीएम का जताया आभार, एनकाउंटर के बाद घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स मुठभेड़ में ढेर हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से फोन पर बात की और उनका आभार व्यक्त किया। इससे पहले सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई होगी।

दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर रही है। इससे पहले सीएम ने उन्हें फोन पर कहा था कि अपराधियों को कहीं से भी ढूंढकर निकाला जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। और बुधवार को ही वादा पूरा हो गया। एसटीएफ ने काफी कम समय में बदमाशों को पकड़ा और ढेर कर दिया। इसलिए वो उनके आभारी हैं।

बदमाशों के सीने में लगी 2-2 गोलियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में सीने में दो-दो गोलियां लगीं। एक के सीने से गोली आरपार हो गई। गाजियाबाद में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। वीडियोग्राफी होगी। परिवार को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

दिशा के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

दूसरी तरफ दिशा के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाके को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कॉलोनी के एंट्री गेट लोहे का गेट लग गया है। पुलिस की नजर हर घर पर भी है।

 

ऐसे धरे गए दोनों बदमाश

11 सितंबर को रामपुर के होटल में खाना खाने और आराम करने के बाद दोनों देर रात को दिशा पाटनी के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इसके बाद एक-एक लाख के ईनामी बदमाश अरुण और रविंद्र एक चाय की दुकान पर करीब 22 मिनट रुके। रविंद्र ने अपना चेहरा कहीं नहीं छिपाया था, इसलिए पुलिस को उसके चेहरे और लाल जूतों के कारण ट्रेस करना आसान रहा। बाइक की नंबर प्लेट को टेप से छिपाने के बावजूद सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाजियाबाद में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण और रविंद्र रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। रविंद्र पहले से ही अपराधों में लिप्त था।

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर