Ro no D15139/23

मैच रेफरी से पंगा लेना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी… ICC लगा सकती है जुर्माना

नई दिल्ली । एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम खेल से ज्यादा दूसरी वजहों से सुर्खियां बटोर रही है. पाकिस्तानी टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से पहले खूब नाटक किया. पाकिस्तान की ओर से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की गई थी. इसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खारिज किया था. फिर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हट जाने की धमकी दी, लेकिन 70 मिनट में ही सरेंडर कर दिया और यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरी.

भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप में जीत के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. यह फैसला फैन्स की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया था. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और खराब हो चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने से पाकिस्तानी टीम नाराज हो गई थी. पाकिस्तानी टीम ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बायकॉट किया. पाकिस्तानी टीम ने मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट पर आरोप लगाया कि उन्होंने खेल भावना को बनाए नहीं रखा.

मैच में जानबूझकर देरी कराया

आईसीसी ने जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नहीं सुनी, तो पीसीबी की ओर से एक बार फिर एंडी पायकॉफ्ट को हटाने की मांग की गई. आईसीसी ने दोबारा पीसीबी की अपील को ठुकरा दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ अपने मुकाबले से पहले होटल छोड़ने से इनकार कर दिया. इसके चलते मुकाबला एक घंटा देरी से शुरू हुआ.

PMOA का उल्लंघन किया

यूएई के खिलफ मुकाबले से पहले मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा और टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा से मुलाकात की. पीसीबी ने जबरदस्ती मीडिया मैनेजर नईम गिलानी को मीटिंग में शामिल कराया, जो आईसीसी के प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) के नियमों का उल्लंघन माना गया है.

पहले तो आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने नईम गिलानी को एंट्री देने से मना कर दिया था, लेकिन पीसीबी ने दोबारा धमकी दी कि उसकी टीम मैच से हट जाएगी. बाद में नईम को अंदर आने दिया गया, लेकिन उन्होंने इस मीटिंग को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद बिना आवाज वाली क्लिप को पीसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाल दिया.

सोशल मीडिया पर शेयर किया भ्रामक वीडियो

बता दें कि एंडी पायकॉफ्ट ने सिर्फ हाथ मिलाने वाले विवाद पर अफसोस जताया था. लेकिन पीसीबी ने वीडियो के जरिए ऐसा दिखाया मानो पायकॉफ्ट ने पाकिस्तानी टीम से आधिकारिक रूप से माफी मांगी हो. आईसीसी ने बाद में साफ किया कि आंतरिक जांच में पायकॉफ्ट को क्लीन चिट दी गई थी और पीसीबी ने भ्रामक प्रचार किया.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…