Ro no D15139/23

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी कल्कि 2898 AD, नहीं होंगी सिक्वल का हिस्सा, मेकर्स ने बताया फिल्म छोड़ने की वजह

इंटरटेनमेंट डेस्क । ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर आई है। दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। उन्होंने फिल्म छोड़ दी है और मेकर्स से अपना रास्ता अलग कर लिया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने इसका ऐलान किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और फैंस पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया? दीपिका को फिल्म में कौन रिप्लेस करेगा? हालांकि, मेकर्स ने दीपिका के फिल्म छोड़ने की वजह को लेकर हिंट भी दिया है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली Kalki 2898 AD के प्रोडक्शन हाउस विजयंती मूवीज ने X पर एक पोस्ट में बताया कि ‘कल्कि’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के अलावा और भी कई चीजें चाहिए। ‘कल्कि 2898 AD’ में दीपिका के ऑपोजिट प्रभास थे और उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। तभी से फैंस सीक्वल में भी इस जोड़ी को देखने के लिए एक्साइटेड थे। पर अब दीपिका ने फिल्म छोड़ दी है तो फैंस मायूस हैं।

‘कल्कि 2898 AD’ 2 के मेकर्स ने बताया क्यों दीपिका नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा

Vyjayanthi Movies ने 18 सितंबर को एक ट्वीट में ऐलान किया कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने लिखा, ‘हम आधिकारिक तौर पर ऐलान कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर सके। और ‘कल्कि’ जैसी फिल्म कमिटमेंट और बाकी चीजें डिजर्व करती है। हम उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की…

    Read more

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ