Ro no D15139/23

धमतरी में दुर्गा पूजा व त्यौहारों की सुरक्षा हेतु पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

*असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी, त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त*

*धमतरी, 21 सितम्बर 2025। आगामी दुर्गा पूजा, गरबा एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा आज संयुक्त रूप से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

*फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र, अंबेडकर चौक, रत्ना बांधा, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़ से होते हुए नहरनाका चौक एवं विंध्यवासिनी मंदिर परिसर तक संपन्न हुआ। मार्ग में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च कर नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया।*
*इस दौरान पुलिस एवं जिला प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, रैंडम चेकिंग, गश्ती दल की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है।*
*नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 100 / 112 एवं धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-92299 पर संपर्क किया जा सकता है।*
*फ्लैग मार्च में एएसपी श्री मणिशंकर चन्द्रा, अपर कलेक्टर सुश्री इंदिरा देहारी, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी (IPS), एसडीएम श्री पियुष तिवारी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी एवं यातायात पुलिस के जवान शामिल रहे।*

  • Related Posts

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले

    आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत