Ro no D15139/23

एशिया कप: भारत का विजय अभियान जारी, बांग्लादेश को हरा फाइनल में जगह बनाई

खेल डेस्क। एशिया कप 2025 के सुपर 4 में बुधवार (24 सितंबर) को भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उनके रन आउट होने के बाद मैच पलट गया। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 से ज्यादा रन बनाएगी, लेकिन अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 75 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 38 रन बनाए, लेकिन 29 गेंद लिए। शुभमन गिल ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए। अक्षर पटेल 15 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव 5, तिलक वर्मा 5 और शिवम दुबे 2 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए। तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने 69 रन बनाए। परवेज हुसैन इमोन 21 रन बनाकर आउट हुए। तंजिद हसन तमिम 1, तौहीद हृदोय 7, शमीम हुसैन 0, जाकिर अली 4, मोहम्मद सैफुद्दीन 4, रिशाद हुसैन 2, तंजीम हसन साकिब 0, नसुम अहमद 4 और मुस्तफिजुर रहमान 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में 4 बदालव किए। लिटन दास की जगह जाकिर अली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। भारत यह मैच जीत गया वह फाइनल में पहुंच जाएगा। श्रीलंका बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 25 सितंबर का मैच नॉकआउट बन जाएगा।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को तराशने जिला प्रशासन की पहल, खेल संघों से साझा रोडमैप तैयार करने पर जोर

    जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास बैठक में खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और प्रतिभा पहचान पर हुआ मंथन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान   धमतरी,…

    Read more

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु