Ro no D15139/23

बांग्लादेश को हराकर फाइनल पहुंचा पाकिस्तान, भारत से होगा मुकाबला

खेल डेस्क। एशिया कप 2025 के सुपर 4 में गुरुवार (25 सितंबर) को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हारकर फाइनल में जगह बनाई। 28 सितंबर को भारत से उसका खिताबी मुकाबले में सामना होगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस ने 31 और मोहम्मद नवाज ने 25 रन बनाए। सलमान आगा ने 19 और शाहीन अफरीदी ने 19 रन बनाए। फहीम अशरफ 14 रन बनाकर नाबाद रहे। फखर जमान 13, साहिबजादा फरहान 4 और हुसैन तलत 3 रन बनाकर आउट हुए। हारिस रऊफ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। सैम अयूब खाता नहीं खोल पाए। इस दौरान सैम अयूब के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सैम टूर्नामेंट में रिकॉर्ड चार बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। 6 मैच में 4 बार अयूब अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। जिसमें दो गोल्डन डक शामिल हैं। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए शमीम हुसैन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। सैफ हसन ने 18 रन बनाए। रिशाद हुसैन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। मेहदी हसन 11, तंजिम हसन साकिब 10, तौहीद हृदोय 5, जाकिर अली 5 और तस्किन अहमद 4 रन और परवेज हुसैन इमोन बगैर खाता खोले आउट हुए। मुस्तफिजुर रहमान 6 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए। सैम अयूब ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद नवाज ने 1 विकेट लिए। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने जैसे-तैसे फाइनल में अपनी जगह बना ली। अब फाइनल पाकिस्तान का मुकाबला भारत से 28 सितंबर को होगा।

  • Related Posts

    17 किसिंग सीन से मचाया बवाल, समझौते का ऑफर ठुकराया, Cannes में नागिन बनकर पहुंचीं… मल्लिका शेरावत के चर्चित किस्से

    17 किसिंग सीन की चर्चा, समझौते के ऑफर और कान्स में महंगे गहनों के साथ एंट्री… मल्लिका शेरावत की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. एक वक्त था, जब…

    Read more

    Analysis: ज्योति सिंह के बयान से फिर क्यों चर्चा में पवन-अक्षरा की जोड़ी

    Bhojpuri Entertainment News भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ज्योति सिंह अपने जीवनसाथी को लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील