Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार पाण्डेय

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ आज शहरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि दूरस्थ वनांचल तक भी पहुंच रही है। यह योजना अब जिले के सुदूर ग्रामीण परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज अनेक परिवारों के लिए नई रोशनी और उम्मीद लेकर आई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के सहदेव नगर निवासी श्री हेमंत कुमार पाण्डेय ने इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

छत पर स्थापित किए गए सोलर प्लांट

श्री पाण्डेय ने नवम्बर 2024 में अपने घर की छत पर 3-3 किलोवाट क्षमता के दो सोलर पैनल स्थापित किए। लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये लागत वाले इस प्रोजेक्ट में उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये प्रति यूनिट, कुल 1 लाख 56 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। साथ ही राज्य शासन से 30-30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। इस प्रकार कुल 2 लाख 16 हजार रुपये की मदद से उनकी वास्तविक लागत लगभग आधी हो जाएगी।

बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त यूनिट ग्रीड में जमा

पहले श्री पाण्डेय का बिजली बिल हर महीने 1200 से 1500 रुपये और गर्मियों में 2000 रुपये से अधिक आता था। लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद नवम्बर 2024 से अब तक उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य है। इतना ही नहीं वे अब तक 1720 एवं 1918 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रीड में जमा कर चुके हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है।

पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढते कदम

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आम नागरिकों के लिए उपयोगी है, बल्कि इससे आर्थिक बचत और पर्यावरण दोनों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला, पेट्रोल और डीजल सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा असीमित और स्वच्छ है। अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ेंगे तो देश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार

श्री हेमंत कुमार पाण्डेय ने इस योजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर पैसे की बचत करें और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें।

  • Related Posts

    सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू

        धमतरी, 23 अक्टूबर। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धमतरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू…

    Read more

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

      *राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय थे उपस्थित* *बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी