Ro no D15139/23

चांपाझरिया नाला पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 4 करोड़ 36 लाख की लागत से होगा निर्माण, बरसात में नहीं थमेगा अब आवागमन…..

जशपुरनगर 26 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।अब बोड़ाछापर चटकपुर मार्ग में चंपाझरिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।इसके पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।बरसात के दिनों में चंपाझरिया नाला उफान पर आ जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। इस समस्या से सबसे अधिक परेशान स्थानीय ग्रामीण, छात्र-छात्राएँ और किसान होते हैं।पुल बनने से यह समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी और लोगों को हर मौसम में सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

पुल निर्माण होने से दर्जनों गांव को मिलेगा सीधा लाभ
इस पुल के निर्माण से कुनकुरी एवं दुलदुला क्षेत्र के दर्जनों गांव
कारीछापर, सारसबाहर, राजोटी, बेलघुटरी, रायकेरा, रामसागर और टेंगरा टुकु गांव के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बाजार और अन्य सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी। कृषि उपज और दैनिक जरूरतों का सामान भी बिना किसी बाधा के परिवहन हो सकेगा।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई सौगात के लिए आभार जताते हुए कहा कि बरसों पुरानी उनकी बड़ी समस्या का समाधान अब होने जा रहा है। यह पुल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।यह पुल बनने से न केवल चंपाझरिया नाला बल्कि आसपास के कई गांवों को विकास की नई राह मिलेगी।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…