Ro no D15139/23

सेवा पर्व कार्यक्रम में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को किया गया सम्मानित

अम्बिकापुर 27 सितम्बर 2025/  सेवा पर्व कार्यक्रम अंतर्गत राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा के सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड, अम्बिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री एस. के. सिन्हा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमति पायल विश्वविजय सिंह तोमर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अम्बिकापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री यशवंत सिलेदार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत पर सौर संयंत्र लगाने में होने वाली लागत का बड़ा हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में वहन कर रही है। साथ ही बैंक द्वारा आसान किस्तों में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने मंच से नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करें और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में योगदान दें।
कार्यक्रम में योजना का लाभ ले रहे हितग्राहियों को मुख्य अतिथि श्रीमती पायल विश्वविजय सिंह तोमर के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि योजना से न केवल बिजली बिल में कमी आई है बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी हो रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री यशवंत सिलेदार मुख्य अभियंता अम्बिकापुर क्षेत्र, श्री आवेदन कुजूर अति. मुख्य अभियंता, श्री के. एन. सिंह अधीक्षण अभियंता अम्बिकापुर, श्री राजेश लकड़ा अधीक्षण अभियंता बैकुण्ठपुर, श्री एस. पी. कुमार अधीक्षण अभियंता कुनकुरी, श्री रोशन नागवंशी कार्यपालन अभियंता अम्बिकापुर ग्रामीण, श्री आर. पी. राजवाड़े कार्यपालन अभियंता अम्बिकापुर शहर, श्री राजेश कुमार जायसवाल सहायक यंत्री अम्बिकापुर ग्रामीण, श्री लोकेश नामदेव सहायक यंत्री लखनपुर, श्री अक्षय कुमार सहायक यंत्री उदयपुर, श्री प्रमोद कुमार सेट, श्री विराजमान एक्का, श्री रघुवंश साहू, श्री गणेश जायसवाल, श्रीमति स्नेहा टोप्पो, सुश्री पुनमरानी राजवाड़े कनिष्ठ यंत्री सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वहीं मंच संचालन का कार्य श्री यतिन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल