Ro no D15139/23

विराट ने अनुष्का संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कुछ घंटों में ही मिले मिलियंस में व्यू 

खेल डेस्क। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में एक साथ समय बिता रहे हैं. सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव नहीं रहने वाले कोहली ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है. विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की, जिसमें वह अनुष्का शर्मा के करीब आकर कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे, “Been a minute”. महज 15 घंटे में ही इस पोस्ट को 9 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है. सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक फोटो को आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स और लाखों फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

लंदन में कर रहे हैं ट्रेनिंग

विराट इस समय अपने परिवार के साथ यूनाइटेड किंगडम में हैं. उन्होंने वहीं फिटनेस टेस्ट भी दिया. दरअसल, विराट को बोर्ड की तरफ से फिटनेस टेस्ट के लिए छूट दी गई थी. उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से तय मानी जा रही है.

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की है. आखिरी बार वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ (2018) में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जबकि फिल्म ‘कला’ (2022) में उनका एक दमदार कैमियो देखने को मिला था.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ