Ro no D15139/23

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सना मीर के बयान से मचा बवाल, आजाद कश्मीर वाले बयान पर सोशल मीडिया पर दी अब सफाई

खेल डेस्क। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान सना मीर के आजाद कश्मीर पर की गई टिप्पणी से माहौल गर्म हो गया है। ऐसे में अब पाकिस्तान की पूर्व महिला टीम की कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई दी है। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में कमेंट्री करते हुए सना मीर ने नतालिया परवेज को आजाद कश्मीर के खिलाड़ी के रूप में संबोधित किया। ये क्षेत्र भारत को वो हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। इसके पाकिस्ता अधिकृत कश्मीर भी कहा जाता है।

कमेंट्री के दौरान सना मीर के लाइव टीवी पर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के 29वें ओवर में जब नतालिया बल्लेबाजी के लिए आईं तो सना मीर ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, ‘नतालिया जो कश्मीर, आजाद कश्मीर से आती हैं। नतालिया ने लाहौर में काफी क्रिकेट खेला है। क्योंकि जहां से वह आती हैं वहां उतनी सुविधाएं नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें लाहौर आना पड़ता है।’

आजाद कश्मीर वाले बयान सना मीर दिया है जवाब

सना मीर ने आजाद कश्मीर वाले बयान पर बढ़ते बवाल को देख अब अपना एक बयान जारी किया है। गुरुवार देर शाम सना मीर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बातों को बेवजह तूल दिया जा रहा है और खेल से जुड़े लोगों को अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। यह दुखद है कि इस पर सार्वजनिक रूप से सफाई देने की जरूरत पड़ रही है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पाकिस्तान की एक खिलाड़ी के होमटाउन के बारे में मेरी टिप्पणी का मकसद सिर्फ उन चुनौतियों को बताना था जिनका उन्होंने पाकिस्तान के एक खास इलाके से आने के कारण सामना किया है। यह कहानी सुनाने का हिस्सा है जो हम कमेंटेटर के तौर पर खिलाड़ियों के होमटाउन के बारे में करते हैं। मैंने आज दो और खिलाड़ियों के बारे में ऐसी ही बात की। मैं अनुरोध करती हूं कि इसे राजनीतिक रंग न दें। एक कमेंटेटर के तौर पर हमारा ध्यान खेल, टीमों और खिलाड़ियों पर केंद्रित होना चाहिए। मेरे दिल में कोई दुर्भावना नहीं है और न ही भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा है।’

  • Related Posts

    करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता

    करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. अब सालों बाद निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि तीनों स्टार्स…

    Read more

    वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा पड़ा भारी! श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

    Vaibhav Sooryavanshi Faces Heavy Fine: भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ट्राई-नेशन सीरीज के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग