
इस योजना के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया है।
बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआडीह निवासी श्री गोपी गुप्ता ने कहा कि दृ “साठ वर्ष की उम्र तक हमने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह सपना साकार हुआ। शासन की इस पहल के लिए हम आभारी हैं।”
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पंडरापाठ की श्रीमती मोहनाई ने भावुक होकर कहा कि दृ “हमें अयोध्या जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, जो जीवन में कभी संभव नहीं लगता था। वहाँ जाकर दर्शन करना बहुत ही अच्छा लगा। सरकार ने हमारे लिए ठहरने, खाने और अन्य सभी व्यवस्थाएं की थीं, जिसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।”







