Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस” का शुभारंभ

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई दिशा, आईआरसीटीसी व फिक्की संग हुए दो महत्वपूर्ण समझौते
टूरिज्म बोर्ड की नई वेबसाइट का हुआ लोकार्पण

अम्बिकापुर 28 सितम्बर 2025/  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हॉस्पिटैलिटी पार्टनर माइरा रिसॉर्ट कन्वेंशन सेंटर रायपुर में “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस” का सफल आयोजन हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं व योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसप्रीत भाटिया और टूरिज्म इंडिया एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीप भगत मंच पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पर्यटन विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए गए। पहला समझौता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के मध्य मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना टूर प्रारंभ करने के लिए किया गया। दूसरा समझौता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं फिक्की के बीच राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रोड शो तथा छत्तीसगढ़ ट्रैवल मार्ट आयोजन हेतु किया गया।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वाले स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा पूर्व में कनेक्ट मार्केट प्लेस के पहले संस्करण में घोषित पर्यटन पुरस्कार योजना के अंतर्गत इस वर्ष 10 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें होटल श्रेष्ठा को सर्वश्रेष्ठ होटल, रितेश मुंद्रा को सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर, दन्तेवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवार्ड, जीत सिंह आर्या को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप, दण्डामी लग्जरी रिसॉर्ट को सीटीबी स्टार परफॉर्मर (सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट), टी.आई.सी. एयरपोर्ट रायपुर को सीटीबी स्टार परफॉर्मर (पर्यटक सूचना केंद्र), भोरमदेव जंगल रिट्रीट को सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, आकाश साहू (आकाश का सफर) को सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले को सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट तथा  36 मोन्टाने एडवेंचर कैंपिंग के खेमलाल साहू को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन व्यवसाय के अवसरों को बढ़ावा देना, नए नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना है।  कार्यक्रम का शुभारंभ बिजनेस टू बिजनेस मार्केटप्लेस और नेटवर्किंग सत्र से हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए टूर ऑपरेटर्स एवं प्रतिनिधियों ने अपना प्रजेन्टेशन दिया साथ ही अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन पार्टनर संस्था फॉर एवर जर्नी दुबई तथा वेन्यू पार्टनर माइरा रिसॉर्ट एवं कन्वेंशन सेंटर रायपुर के प्रतिनिधियों ने भी अपना प्रजेन्टेशन दिया गया।

इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने राज्य की पर्यटन नीतियों एवं अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने अपने उद्बोधन में आगामी आयोजनों और रोडमैप की जानकारी साझा की। छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसप्रीत भाटिया ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम का समापन उद्बोधन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने दिया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम देने का कार्य करेगा बल्कि राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?