Ro no D15139/23

जिले के आशा यूनिट, डॉन यूनिट, जिला साथी इकाई, जागृति इकाई एवं संवाद यूनिट के सदस्यों की बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 29 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार

साहू के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा इकाई का गठन किया गया है।

          जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में आज जिले के समस्त आशा यूनिट, डॉन यूनिट, जिला साथी इकाई, जागृति इकाई एवं संवाद यूनिट के सदस्यों का बैठक आयोजन हुआ।   जिला न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा नालसा योजनाओं के अंतर्गत सर्वेक्षण एवं पहचान कानूनी जागरूकता फैलाना, कानूनी सहायता, सलाह निगरानी एवं पुनर्वास के संबंध में समीक्षा की गई। इस बैठक में उपस्थित विभागों के अधिकारियों को नालसा योजनाओं के अंतर्गत विभागों के समन्वय से प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाना है। आशा अंतर्गत जागरूकता, समर्थन, सहायता एवं कार्यवाही, नालसा योजनांतर्गत डॉन के अंतर्गत डॉन इकाई का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं नशामुक्ति के संबंध में जागरूकता अभियान चलाना तथा नशे से पीडित व्यक्ति को नशे से मुक्ति हेतु नशा मुक्ति केन्द्र जाने हेतु प्रोत्साहित करना है। साथ ही नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 एवं 14446 एवं नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 का प्रचार प्रसार करना, स्कूल कॉलेज, सड़कों पर रहने वाले बच्चे, सेक्स वर्कर, जेल, किशोर गृह, केमिस्ट ड्रग पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिवारों, आम जनता के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है।

ष्संवाद इकाईष् का मुख्य कार्य जनजाति समुदाय क्षेत्रों की पहचान कर उनके मध्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी एवं. अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) जशपुर श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर न्यायालय के अति न्यायाधीश जशपुर, कलेक्टर रोहित व्यास,  श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री क्रांति कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी जशपुर, श्री शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री प्रदीप कुमार साहू अपर कलेक्टर जशपुर श्रीमती मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री किशोर केरकेट्टा, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग जशपुर श्री चंद्रशेखर यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जशपुर श्री योगेश्वर उपाध्याय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर डॉ अबरार खान, साइकोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय जशपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जशपुर जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी जशपुर श्री अनुप टोप्पो, ब्रांच मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक जशपुर श्री सुदेश गुप्ता, चीफ लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम जशपुर, श्री विपिन मिश्रा, लोक अभियोजक जशपुर श्री प्रताप चंद तिग्गा, पैनल अधिवक्ता जशपुर कु प्रतिमा प्रधान अधिकार मित्र जशपुर निरंतर कुजूर, अधिकार मित्र जशपुर एवं श्री निरंजन एक्का, अधिकार मित्र जशपुर उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?