Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा हुई पूरी:- कोतबा लवाकेरा मार्ग में कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल,  4 करोड़ 14 लाख रुपए की मिली मंजूरी, सकरा एवं जर्जर पुल से मिलेगी राहगीरों को निजात…..

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के घोषणा अनुरूप जिलेवासियों के लिए विकास का नया द्वार खुल गया है।जिले के कोतबा दृलावकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए शासन से 4 करोड़ 14 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।क्षेत्र वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सराईटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी।सीएम साय ने घोषणा पूरी करते हुए कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मंजूरी दी है।यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा राज्यों से जोड़ता है।वर्तमान में जर्जर और सकरे पुल के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी, खासकर बरसात के दिनों में जब नाला उफान पर होता था और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी।

नए पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि तीन राज्यों के बीच संपर्क और और भी अधिक मजबूत होगा। व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह मार्ग वरदान साबित होगा। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी अब सुगमता से गुजर पाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का क्षेत्र वासियों ने जताया आभार
कोतबा लवाकेरा मार्ग कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल कि मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों की यह बड़ी मांग थी,साथ ही यह सौगात जशपुर जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…