Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, आवागमन होगा और भी सुरक्षित 72 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपए स्वीकृत

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2025/  जशपुर से कुसमी होते हुए अंबिकापुर जाने वाले राहगीरों की राह अब और भी आसान होने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट हाइवे क्रमांक-12 के जशपुरदृसन्ना मार्ग पर डुमरटोली के पास स्थित मरगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 72 मीटर लंबाई के इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस नाले पर बना पुलिया समय के साथ कमजोर हो गई थी। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। नागरिकों के द्वारा इस नाले पर नवीन पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्टेट हाइवे पर स्थित इस मार्ग से प्रतिदिन बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती रहती है। नए उच्चस्तरीय पुल के बन जाने से यातायात और भी सुरक्षित व निर्बाध होगा तथा आमजन निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगे।
अधोसंरचना निर्माण पर विशेष तौर पर किया जा रहा है फोकस
  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। लोगों का जीवन आसान बनाने अधोसंरचना निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, पुल और अन्य सुविधाओं के विस्तार से दूरदराज के गाँवों से लेकर शहरों तक आसान और सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। इन प्रयासों से न केवल आम जनजीवन सुगम हो रहा है, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

  • Related Posts

    खरीफ विपणन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न बीज-उर्वरक की गुणवत्ता और अवैध भंडारण पर निगरानी के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 14 मई 2026/ जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार ने आज आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक…

    Read more

    सुशासन तिहार शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन 15 मई को पंडरापाठ, रेमने, घरजियाबथान एवं खारीबहार सेक्टर में प्रस्तावित शिविरों की तिथियों में परिवर्तन

      जशपुरनगर 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन सुचारू रूप से जारी है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सरल…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम