Ro no D15139/23

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ रही है सौर ऊर्जा की पहुंच

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही नई रौशनी

रायपुर । खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

योजना के अनुसार लाभार्थियों को 1 किलोवॉट सिस्टम पर ₹45,000, 2 किलोवॉट सिस्टम पर ₹90,000 और 3 किलोवॉट अथवा उससे अधिक क्षमता पर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना का फायदा उठाकर उपभोक्ता अपने बिजली खर्च में बड़ी बचत कर रहे हैं।

खैरागढ़ शहर के गोलबाजार निवासी श्री प्रेमचंद जैन ने अपने घर में 9 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया है। उनका कहना है कि सोलर ऊर्जा से उनके बिजली बिल में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है और अब मासिक बिल केवल ₹800 के करीब रह गया है।

सेवा पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों डामरी, अतरिया, कुम्हि, आमगांव, अमलीडीहकला, साल्हेवारा, खमतराई, लिमो, खम्हारडीह, मुढ़ीपार, कामठा समेत अन्य गांवों में सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई तथा www.pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर त्वरित पंजीयन भी कराया गया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आमजन को बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि जिले को स्वच्छ ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक बचत की दिशा में भी सशक्त बना रही है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….