Ro no D15139/23

11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट

अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने की अपील

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप खेलों को नई ऊर्जा देने और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति विकसित करने की पहल लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। भारत में शतरंज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह खेल हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान की गहराई को दर्शाता है। शतरंज की शुरुआत भारत में ही चतुरंग नाम के खेल से हुई थी। कालांतर में यह पूरे विश्व में फैला। आधुनिक रूप में आने के बाद आज विश्वभर में इसे चेस के नाम से जाना जाता है। भारत के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हैं। विश्वनाथन आनंद ने पहली बार भारत को विश्व चौंपियन बनाकर शतरंज की दुनिया में एक नई पहचान दिलाई और वे पांच बार वर्ल्ड चौंपियन बने। उनके बाद कोनेरू हंपी, हरिका द्रोणावल्ली, अर्जुन एरिगैसी, आर. प्राज्ञनानंदा, डी. गुकेश जैसे युवा खिलाड़ी भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं।

यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन और गाईडलाइन का पालन करते हुए कराया जा रहा है। जशपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जशपुर की प्रतिभाएं शतरंज के क्षेत्र में आगे आकर देश का नाम रोशन कर सकतीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जशपुर में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और जशपुर की प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है। पुरस्कार के रूप में विभिन्न श्रेणियों में कुल दो लाख इक्यावन हजार रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी, 38 विजेता प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के द्वारा सर्वप्रथम पंजीयन करने वाले 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को डॉरमेट्री आधारित निःशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को रियायती दरों पर लॉज, होटल तथा टूर्नामेंट स्थल पर रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले के निवासी इस टूर्नामेंट में प्रवेश ले सकते हैं। जशपुर जिले के स्थायी निवासियों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रूपए और अन्य जिलों के निवासियों के लिए 500 रूपए रखा गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है । 6 अक्टूबर के बाद प्रवेश के लिए 250 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 9 अक्टूबर के बाद प्रवेश पुरी तरह बंद हो जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन में वर्ष 2025-26 के लिए लागू शुल्क जमा कर सदस्यता लेनी होगी। जशपुर जिले के निवासियों के लिए 75 रुपए और अन्य जिले के निवासियों के लिए यह पंजीयन शुल्क 150 रूपए है। जिन खिलाड़ियों ने पहले से सदस्यता ली हुई है उन्हें दुबारा पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी। आयोजन समिति के सचिव और जिला खेल अधिकारी समीर बड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर में ओपन टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है, इसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट जशपुर के बालाजी मंदिर के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होना है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल धमतरी में रामलीला के दौरान झुलसे दोनों घायलों का उपचार जारी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। ग्राम चिपली, विकासखंड नगरी में रामलीला मंचन के दौरान हुई आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हुए दो व्यक्तियों का जिला अस्पताल धमतरी में उपचार…

    Read more

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा 45 वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ पर आधारित होगी

      छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आगामी 14…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?