Ro no D15139/23

भारत ने पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत दर्ज की, 88 रनों से दी शिकस्त

खेल डेस्क। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे लीग मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से कोलंबो को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में अपना विजय अभियान जारी रखा और लगातार 12वीं जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए।

इसके जबाव में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान का स्कोर एक समय 27 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन था। सिदारा अमीन और नतालिया परवेज के बीच 69 रन की साझेदारी करके उसकी वापसी करा दी थी। 28वें ओवर में नतालिया के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी 64 रन के अंदर सिमट गई।

भारत की पारी, हरलीन अपने अर्धशतक से चुकी

स्मृति मंधाना ने 23 रन की पारी खेली और आउट हो गईं। प्रतिका रावल 31 रन के स्कोर पर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर ने अपना विकेट 19 रन के स्कोर पर गंवा दिया। हरलीन देओल 46 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 रन की पारी खेली। स्नेह राणा ने 20 रन बनाए और पवेलियन लौट गईं जबकि दिप्ती शर्मा ने टीम के लिए 25 रन बनाए।

ऋचा घोष ने आखिरी समय पर शानदार बैटिंग की और 20 गेंदों पर 35 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि सादिया इकबाल और फातिमा सना को 2-2 सफलता मिली। भारत के लिए तीन विकेट लेने वाली क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

पाकिस्तान की पारी, सिदरा अमीन का अर्धशतक

पाकिस्तान का पहला विकेट मुनीबा अली के रूप में गिरा जो 2 रन पर रन आउट हो गईं। सदफ शमास ने 6 रन जबकि आलिया रियाज ने 2 रन बनाए। नतालिया परवेज ने 33 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। कप्तान फातिमा सना 2 रन पर आउट हो गईं। सिदार अमीन ने इस टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और 81 रन पर आउट हुईं। भारत के लिए क्रांति गौड़ और दिप्ती शर्मा ने 3-3 विकेट लिए जबकि स्नेह राणा को 2 सफलता मिली।

  • Related Posts

    घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव मामला अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र का है. शनिवार को आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में महिला के मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया था. जेवर गायब मिलने से लूट की आशंका पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर से सोने-चांदी के जेवर गायब मिले हैं. इसके बाद लूट के दौरान हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और हत्या, लूटपाट के साथ हार्ट अटैक समेत अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह अधिक स्पष्ट हो सकेगी. वहीं मायावती ने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान