Ro no D15139/23

निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को जारी किया नोटिस

*जबाव देने के लिए तिथि निर्धारित*
*आयोग द्वारा वार्षिक लेखापरीक्षित खाते और व्यय विवरणी निर्धारित समय पर न देने पर की जा रही कार्रवाई*

रायपुर, 6 अक्टूबर 2025/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने बताया है कि छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, हण्डीपारा, आजाद चौक रायपुर द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 तथा 2023-24) के वार्षिक लेखापरीक्षित खाते निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इन खातों की अंतिम तिथियाँ क्रमशः 30 नवम्बर 2022, 31 दिसम्बर 2023 तथा 15 दिसम्बर 2024 थीं।

इसके अतिरिक्त, उक्त पार्टी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाग तो लिया, किंतु निर्धारित अवधि के भीतर व्यय विवरणी प्रस्तुत नहीं की। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार विधानसभा चुनाव हेतु व्यय रिपोर्ट 75 दिनों के भीतर तथा लोकसभा चुनाव हेतु 90 दिनों के भीतर दाखिल किया जाना अनिवार्य है।

निर्वाचन आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29-ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है।

इस संबंध में दल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा 09 अक्टूबर 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर में सुनवाई हेतु तिथि निर्धारित की गई है। सुनवाई में दल के अध्यक्ष, महासचिव अथवा प्रमुख पदाधिकारी का उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक पार्टी की ओर से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि पार्टी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और आयोग बिना किसी अन्य संदर्भ के उचित आदेश पारित करेगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!