Ro no D15139/23

संभागीय स्तर पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ दो दिवसीय संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण कार्यक्रम

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2025/  सरगुजा संभाग में दिनांक 07 एवं 08 अक्टूबर को संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण (Prevention & Control) तथा अस्पताल जनित संक्रमण (HAI) विषय पर दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण के प्रसार को रोकना, उपचार को अधिक सुरक्षित बनाना एवं रोगी सुरक्षा को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. अनिल शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. भाको द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार एवं संक्रमण नियंत्रण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों को मानक सावधानियाँ, हाथ स्वच्छता, पीपीई का उपयोग, सुरक्षित इंजेक्शन प्रथाएँ, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, संक्रमण निगरानी एवं डेटा प्रबंधन जैसे विषयों पर गहन तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर संक्रमण की पहचान, निरंतर निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण उपायों से अस्पताल जनित संक्रमणों की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। प्रशिक्षण सत्रों में केस स्टडी, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में समाधान खोजने की दिशा में प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि संक्रमण नियंत्रण केवल संस्थागत नहीं, बल्कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा – “स्वच्छ हाथ, सुरक्षित अस्पताल और स्वस्थ छत्तीसगढ़“।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण रोकथाम को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पुष्पेंद्र राम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), डॉ. अरविंद सिंह (माइक्रोबायोलॉजिस्ट), डॉ. रोजलिन एक्का (जिला आरसीएच नोडल), श्रीमती स्वास्ती शुक्ला (अस्पताल सलाहकार सरगुजा), डॉ. अक्षय शक्ति तिवारी (राज्य सलाहकार यूनिसेफ), एवं डॉ. प्रीतम राय (संभागीय आरएमएनसीएचए सलाहकार बस्तर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 85 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण  कार्यक्रम का लाभ लिया।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया प्रशिक्षण

    अम्बिकापुर 20 जून 2026/    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला…

    Read more

    21 जून 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण

    मॉक ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का किया गया परीक्षण 13 परीक्षा केन्द्रों में 5,212 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद अम्बिकापुर 20 जून 2026/   राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा