Ro no D15139/23

शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गायनिक ऑपरेशन थियेटर आगामी आदेश तक सील

ईलाज के दौरान महिला की मृत्यु का मामला
– प्राप्त शिकायत की जांच प्रक्रियाधीन
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2025। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय राजनांदगांव स्थित निजी चिकित्सालय शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव में ग्राम रिवागहन जिला बालोद निवासी मरीज श्रीमती दौपदी साहू को 24 सितम्बर 2025 को भर्ती किया गया था। जिसके बाद मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। मरीज को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3.50 बजे भर्ती किया गया था, जिसकी ईलाज के दौरान 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 11.30 बजे मृत्यु हो गई। मरीज की मृत्यु के पश्चात मरीज के परिजनों द्वारा मरीज के ईलाज में लापरवाही होने के कारण मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर का घेराव किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन एवं टीम ने मरीज के परिजनों से बात की एवं शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच की गई। 9 अक्टूबर 2025 को ही विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन कर सात दिवस के भीतर घटना की जांच कर अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला स्तरीय गठित जांच दल द्वारा 10 अक्टूबर 2025 को शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सबसे पहले गायनिक ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर क्लचर जांच हेतु सैंपल लिया गया हैं, जिसे जांच हेतु एआईआईएमएस रायपुर हेतु भेजा जाएगा। सैंपल लेने के बाद शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गायनिक ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक के लिए सील किया गया है। जिसके पश्चात मरीज श्रीमती दौपदी साहू के ऑपरेशन में शामिल तीनों डॉक्टरों एवं सहायक दो ओटी स्टॉफ का बयान लिया गया एवं मरीज के ईलाज की समस्त दस्तावेजों की फोटोप्रति जांच दल द्वारा आगामी जांच हेतु लिया गया है। शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव के विरूद्व प्राप्त शिकायत की जांच प्रक्रियाधीन है। जिला स्तरीय गठित जांच दल द्वारा प्राप्त शिकायत की जांच कर अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संबंधितों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?