Ro no D15139/23

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान,हितग्राही मूलक योजनाओं का मिला लाभ

सांसद श्री चिंतामणि महराज ने किया किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2025/  जन समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत करजी में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में निवासरत नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।

शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सोनपाकर, सभापति श्री सतीश यादव, जनपद सदस्य, सरपंच-पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शासन की योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभ – सांसद श्री महराज
शिविर को संबोधित करते हुए सांसद श्री चिंतामणि महराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार प्रत्येक नागरिक को योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा “जनसमस्या निवारण शिविर” ग्रामीणों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

सांसद श्री महराज ने किसानों से अपील की कि वे एग्रीस्टैक पोर्टल पर शीघ्र पंजीयन कराएं, जिससे उन्हें कृषि से संबंधित योजनाओं, सब्सिडी, बीमा, ऋण और तकनीकी सहायता का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगा और उनकी सभी कृषि गतिविधियों को एकीकृत प्रणाली से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन 31 अक्टूबर तक अंतिम तिथि है। इसलिए सभी कृषक बंधु अतिशीघ्र पंजीयन कराएं।

जनपद व जिला प्रतिनिधियों ने किया हितग्राहियों का सम्मान
इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन, गोदभराई कार्यक्रम, तथा मत्स्य विभाग से मछली जाल, आइस बॉक्स, केसीसी, आयुष्मान कार्ड, शौचालय स्वीकृति पत्र जैसे हितग्राही सामग्री का वितरण किया। इससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का वातावरण दिखाई दिया। साथ ही सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

विभागीय स्टॉलों से मिली योजनाओं की जानकारी
शिविर स्थल पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, सामाजिक कल्याण, श्रम, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 116 मांग संबंधी एवं 5 शिकायत संबंधी आवेदन थे। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान हेतु प्रेषित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हुई है।

करजी ग्राम पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान मिला और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई।

  • Related Posts

    संघर्ष से आत्मनिर्भर बनीं बैंक सखी साहिदा बेगम, डेढ़ हजार से बढ़कर 10 हजार रुपये हुई मासिक आय शारीरिक चुनौती और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद नहीं मानी हार, ऋण लेकर शुरू किया स्वयं का सीएससी सेंटर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग एवं ऑनलाइन सेवाएं, महतारी वंदन योजना के 1600 हितग्राहियों का किया ई-केवाईसी

      अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतवाही की बैंक सखी साहिदा बेगम ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश…

    Read more

    चार दिनों तक सजेगा खेलों का महाकुंभ सरगुजा में 23 अक्टूबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पांचों संभागों के लगभग 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

      अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   छत्तीसगढ़ की 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अंबिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?