Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता, पौष्टिक मध्यान्ह भोजन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2025/  शिक्षा विभाग सरगुजा की विभागीय समीक्षा बैठक आज शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) श्री सर्वजीत पाठक सहित जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल एवं सेजेस के प्राचार्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री भोसकर ने विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य क्षेत्र का सर्वे कर वंचित बच्चों को तत्काल स्कूल में प्रवेश दिलाएं।

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष  जोर देते हुए कहा कि प्राचार्य अपने विद्यालय परिसर में संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में भोजन की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष निरीक्षण करें। साथ ही, जिन विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र तैयार किए जाने हैं, उनके लिए संस्था प्रमुख शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. झा ने बताया कि जिले में पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पुस्तकें शेष हैं, उन्हें संकुल समन्वयक के माध्यम से वापस किया जाए। साथ ही निःशुल्क सायकल वितरण योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 हेतु वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सायकलों की गुणवत्ता परीक्षण के बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण किया जाएगा।

बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम हेतु “ऑपरेशन 100þ परीक्षा परिणाम अभियान” की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अभियान के तहत कम से कम 60 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले सत्र में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

सहायक संचालक श्री रवि तिवारी ने जिले में परख परीक्षा के आयोजन की जानकारी दी और सभी अधिकारियों से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि शाला युक्तियुक्तकरण के तहत मर्ज विद्यालयों का यू-डाइस एकीकरण किया जा रहा है।

श्री रवि शंकर पाण्डेय, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल सेदम ने जवाहर नवोदय, सैनिक और प्रयास विद्यालयों में प्रवेश हेतु संचालित कोचिंग की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि योग्य शिक्षकों का चयन कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को कोचिंग से जोड़ा जाए।

बैठक का समापन सहायक परियोजना समन्वयक श्री सुनील तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!