Ro no D15139/23

बिहार विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भाजपा ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी की सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा की सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आगामी 6 और 11 नवम्बर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भावना बोहरा को जिला एवं लोकसभा क्षेत्र सारण अंतर्गत सोनपुर विधानसभा क्रमांक 122 के विधानसभा प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और वे बिहार के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं जहां रविवार को भावना बोहरा पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय एवं सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुईं और चुनावी चर्चा में सहभागिता की। इस जिम्मेदारी के लिए विधायक भावना बोहरा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि 2024 में झारखण्ड में हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी भावना बोहरा को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया, लगातार क्षेत्र में दौरा कर जनता से मिली, भाजपा की नीतियों और प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों, जनहित की योजनाओं एवं भाजपा के विकासवाद का प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुझे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रदेश नेतृत्व और समस्त वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। पार्टी द्वारा जिस विश्वास से मुझे यह दायित्व सौंपा गया है उसके प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करुँगी। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 एनडीए के लिए ऐतिहासिक विजय का चुनाव होगा। 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान तथा 14 नवंबर को वोटों की गिनती के माध्यम से बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत प्रदान करेगी। बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद से हुए अभूतपूर्व बदलाव, राज्य के विकास और योजनाओं से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि ने बिहार के हर घर तक पहुंच बनाई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है। एक समय था जब बिहार में सड़कें गड्ढों से भरी थीं, बिजली एक सपना था, और कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं था केवल जंगलराज था। लेकिन एनडीए की सरकार आने के बाद से हर गांव में बिजली पहुंच गई है, हर घर में शौचालय बन गया है, पीएम आवास से पक्के आवास बन रहें हैं, आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त और बेहतर ईलाज मिल रहा है, किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक लाभ एवं स्किल इण्डिया से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं, महिलाओं को सशक्त और उद्यमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये की सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपना उद्यम शुरू करे सके।

भावना बोहरा आगे कहा कि हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बिहार को 62 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी जिसमें युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगार एवं बिहार के विकास को मुख्य रूप से केन्द्रित किया गया। ऐसी कई सौगात बिहार को पिछले वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए सरकार में मिली है जिसने बिहार में जंगलराज और भ्रष्टाचार को समाप्त कर सुशासन एवं विकास को स्थापित किया है। हमें विश्वास है कि जनता आगामी चुनाव में फिर से बिहार के विकास और सुशासन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नकारात्मक और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली विपक्षी पार्टियों को नकार कर एनडीए की सरकार बनाएगी।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?