Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी

– शिविर में मरीजों नि:शुल्क जांच एवं दवाईयों का किया गया वितरण
राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर मंगल भवन शासकीय प्राथमिक शाला मैदान मोतीपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार डॉ. शिल्पा मिश्रा जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में  आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग चिकित्सा पद्धति  से स्वास्थ्य जांच एवं दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेद सांईस सुंदरा, राजनांदगांव के छात्रों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से संबंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन तथा योगा वेलनेस सेन्टर राजनांदगांव एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), पदुमतरा प्रभारी के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं द्वारा योग नृत्य का प्रतियोगिता प्रदर्शन किया गया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया में एलोपैथी से हटकर आयुर्वेद और योगा की बड़ी मान्यता है। पहले बडी संख्या में लोग इलाज के लिये केरल, बैंगलोर एवं हैदराबाद में पंचकर्म कराने के लिए जाते थे, किन्तु आज पंचकर्म की सर्वसुविधा इस शिविर में उसी पद्धति से चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। पंचकर्म के माध्यम से सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल इलाज प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार न पड़े, इसकी एक व्यवस्था है। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या व प्राणायाम भी शामिल है। आयुर्वेद के तहत शतप्रतिशत गारंटी के साथ बिना किसी साइड इफेक्ट एवं एलर्जी के इलाज की व्यवस्था होती है। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति जनहित में किये जा रहे कार्यों तथा शासकीय योजनाओं सहित लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में आयुर्वेद पद्धति के 1559 रोगी, होम्योपैथी पद्धति के 638 रोगी, यूनानी पद्धति के 306 रोगी, योग चिकित्सा द्वारा 164 व्यक्तियों को योगाभ्यास द्वारा एवं शून्य से 16 वर्ष तक के 95 बच्चों को स्वर्णप्राशन औषधियां पिलाई गई। शिविर में कुल 2762 मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 96 पुरूष व 128 महिला रोगियों को पृथक-पृथक पंचकर्म अंतर्गत स्नेहन व स्वेदन की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध कराई गई तथा शिविर में उपस्थित सभी नागरिको को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 700 रोगियों का रक्त परीक्षण अंतर्गत शुगर एवं एचबी जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर पार्षद श्री कमलेश बंधे, डॉ. हर्षा दुबे, डॉ. सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, डॉ. वर्षा नागवंशी, डॉ. योगेश्वरी ठाकुर, डॉ. हर्ष कुमार साहू, डॉ. सुनीता कोचेन्द्र, डॉ. अनिरूद्ध कुमार पटेल, डॉ. मो. इकबाल हुसैन, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. नम्रता कोसले, डॉ. सृष्टि अग्रवाल होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था में डॉ. हर्षा बरैया एवं डॉ. प्रीति बोरकर, यूनानी चिकित्सा व्यवस्था में डॉ. रूबिना शाहिन अंसारी तथा योगा चिकित्सा व्यवस्था में डॉ. भारती यादव एवं डॉ. स्नेहा देशमुख, श्रीमती छाया प्यासी एवं श्रीमती टीनू दीवान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?