Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली

– सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां दुर्घटना हुई है तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करते हुए वहां सुधार एवं मरम्मत कार्य करना है। सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने वाले नागरिकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करें। कलेक्टर ने शहर की सड़कों से घुमंतु पशुओं को हटाने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को मवेशियों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर ले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मवेशी मालिकों से जुर्माना वसूल  करें। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सड़क सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, डीएसपी सुश्री तनुप्रिया ठाकुर, कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया, टीआई ट्रैफिक श्री नवरतन कश्यप, नेशनल हाईवे से श्री मोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद

    *- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ*   राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा…

    Read more

    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

    राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात