Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री  आवास योजना की प्रगति की हुई समीक्षा, दिसम्बर माह तक सभी कार्य पूर्ण कराए जाने दिए गए निर्देश
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से होगी शुरू, समय-सीमा में सभी तैयारियां कराए जाने दिए गए दिशा- निर्देश
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन एवं योजनाओं का क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि निर्माणाधीन आवासों को दिसम्बर माह तक पूर्ण कराएं, प्राथमिकता के साथ कार्य में तेजी लाएं और समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं। ग्रामवार बैठक लेकर लगातार अपडेट लें, हितग्राहियों से भी चर्चा कर समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की। निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुए, सम्बंधित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरे कराए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीवीटीजी बसाहटों तक आधारभूत सुविधाओं की पहुँच के लिए सड़क कनेक्टिविटी जरूरी है, इसलिए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण हों। इसके साथ ही उन्होंने पीएम जनमन योजनांतर्गत मल्टीपर्पज सेंटर, पीवीटीजी वन धन विकास केंद्र, पीएमएवाई ग्रामीण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान धान खरीदी की तैयारियों की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। धान खरीदी शासन की उच्च प्राथमिकता है, इसलिए गंभीरता के साथ सतर्कता बरतते हुए तैयारियां की जाएं। बैठक में कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभागों के सम्बन्ध में दिए गए दिशा-निर्देशों पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सभी विभाग जेम्स पोर्टल से खरीदी में पारदर्शिता बरतें। पीएम सूर्यघर विद्युत योजना के क्रियान्वयन के संबंध चर्चा करते हुए कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, लोगों को इसके लाभ के बारे में बताएं। स्वास्थ्य विभाग को  शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुदृढ़ करने करने निर्देशित किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग से पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग, पोषण चौपाल लगाए जाने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, बालवाड़ी, व्यवसायिक शिक्षा, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, बोर्ड परीक्षा परिणाम, अपार आईडी निर्माण में प्रगति, पीएमश्री स्कूलों के सम्बंध में जानकारी ली गई। सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकल वितरण स्थिति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक स्कूल में  न्योता भोज का आयोजन सुनिश्चित करें। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने रोजगार मेला, लोन मेला आयोजित करने कार्ययोजना बनाए जाने कहा गया। इसके साथ ही अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए दिशा -निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संघर्ष से आत्मनिर्भर बनीं बैंक सखी साहिदा बेगम, डेढ़ हजार से बढ़कर 10 हजार रुपये हुई मासिक आय शारीरिक चुनौती और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद नहीं मानी हार, ऋण लेकर शुरू किया स्वयं का सीएससी सेंटर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग एवं ऑनलाइन सेवाएं, महतारी वंदन योजना के 1600 हितग्राहियों का किया ई-केवाईसी

      अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतवाही की बैंक सखी साहिदा बेगम ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश…

    Read more

    चार दिनों तक सजेगा खेलों का महाकुंभ सरगुजा में 23 अक्टूबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पांचों संभागों के लगभग 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

      अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   छत्तीसगढ़ की 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अंबिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?