Ro no D15139/23

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सघन कार्यवाही

मिठाई, दूध और खोवा में मिलावट की रोकथाम के लिए शुरू हुआ जांच अभियान


अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2025/ 
 दीपावली पर्व के मद्देनजर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला सरगुजा द्वारा जिलेभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले के अंतर्गत मिठाई दुकानों, डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। दीपावली के दौरान खोवा, दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ने के कारण मिलावट की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह अभियान विशेष सतर्कता के साथ संचालित किया जा रहा है।
जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा अंबिकापुर शहर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में दूध विक्रेताओं एवं डेयरी उत्पादों की जांच की जा रही है। बाहर से लाए जा रहे दूध एवं खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे जा रहे हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम-विनियम 2011 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विगत दिनों मेसर्स औरा ए. फूड लॉन्ज, अंबिकापुर से संकलित पनीर एवं मेसर्स मोहन भोग स्वीट्स एंड बेकर्स, जनपद पंचायत के पास से संकलित खोवा के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से प्राप्त रिपोर्ट में अवमानक स्तर के पाए गए हैं। दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयीन कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
इसके अतिरिक्त विभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (मोबाइल वैन) के माध्यम से भी जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की स्थल पर जांच की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान दीपावली पर्व के दौरान निरंतर जारी रहेगा, ताकि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।

  • Related Posts

    संघर्ष से आत्मनिर्भर बनीं बैंक सखी साहिदा बेगम, डेढ़ हजार से बढ़कर 10 हजार रुपये हुई मासिक आय शारीरिक चुनौती और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद नहीं मानी हार, ऋण लेकर शुरू किया स्वयं का सीएससी सेंटर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग एवं ऑनलाइन सेवाएं, महतारी वंदन योजना के 1600 हितग्राहियों का किया ई-केवाईसी

      अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतवाही की बैंक सखी साहिदा बेगम ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश…

    Read more

    चार दिनों तक सजेगा खेलों का महाकुंभ सरगुजा में 23 अक्टूबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पांचों संभागों के लगभग 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

      अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   छत्तीसगढ़ की 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अंबिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?