Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई — देर रात डीजे धुमाल बजाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू

*देर रात तेज आवाज में डीजे धुमाल बजाने पर वाहन व साउंड सिस्टम जप्त, अन्य संचालकों को कड़ी चेतावनी।*

दिनांक 25.10.2025 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि दर्रीपारा तालाब के पास अकरम धुमाल पार्टी द्वारा रात लगभग 1.30 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे धुमाल बजाया जा रहा है। सूचना पर थाना कवर्धा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां माजदा वाहन क्रमांक CG-25-T-1066 में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर अत्यधिक तेज ध्वनि में गाने बजाए जा रहे थे, जिससे आसपास के नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण, नींद में बाधा और असुविधा हो रही थी।

मामले में अग्रिम कार्यवाही कर वाहन चालक चन्द्रकांत मधुकर पिता अमरू मधुकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम केशडबरी, चौकी देवरबीजा, थाना साजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) के विरुद्ध धारा 3, 5, 15 छ.ग. कोलाहल अधिनियम 2000 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 208(2)(3), 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन एवं डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया गया।

जप्त धुमाल सिस्टम और वाहन को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर व डीएसपी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा की गई है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या धुमाल बजाना प्रतिबंधित है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अब सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कल देर रात तक बजने वाले अन्य डीजे व धुमाल की भी पहचान की जा रही है, जिनके विरुद्ध शीघ्र ही कार्यवाही होगी।

कबीरधाम पुलिस की आमजन से अपील है कि त्यौहार, विवाह या धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और कानून का पालन करते हुए डीजे या धुमाल का उपयोग करें। देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने से बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों को अत्यधिक परेशानी होती है। पुलिस नागरिकों की शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, अतः सभी से अनुरोध है कि नियमों का पालन कर सहयोग करें ताकि समाज में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा नगर एवं वनक्षेत्र में तेंदुआ की उपस्थिति के संबंध में वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही तथा भ्रामक/अफवाहजनक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध की जाएगी विधिक कार्यवाही

    दिनांक : 29 /10 /2026 कवर्धा, जिला कबीरधाम में विगत लगभग 2 सप्ताह से कवर्धा नगर एवं निकटवर्ती वनक्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने संबंधी सूचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों, व्हाट्सएप ग्रुपों,…

    Read more

    बैगा जनजाति के जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं : ईतवारी मछिया

    लगभग 26 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे और धान कटाई के आरोपों को लेकर एसडीएम पंडरिया से शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग   कबीरधाम – आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए