Ro no D15139/23

धमतरी जिले में पुरी एवं पुरी नंबर-02 को पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया गया

*धमतरी, 25 अक्टूबर 2025/ जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 73 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तहसील धमतरी अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल छाती के ग्राम पुरी से पृथक कर ग्राम पुरी नंबर-02 को स्वतंत्र राजस्व ग्राम के रूप में गठित करने का आदेश पारित किया गया है। यह आदेश राजस्व वर्ष 2025-26 से प्रभावशील होगा।*

*प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पुरी एवं पुरी नंबर-02, दोनों ग्राम एक ही ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं तथा इनकी सीमाएँ आपस में लगी हुई हैं। मिसल सर्वेक्षण वर्ष 1996-97 में दोनों ग्राम क्रमशः पुरी म.नं. 01 एवं पुरी म.नं. 02 के रूप में दर्ज हैं। वर्तमान में भुईंया सॉफ्टवेयर में भी दोनों ग्रामों का नाम पृथक रूप से दर्ज है।*
*ग्राम पुरी नंबर-02 एवं पुरी दोनों ग्रामों के लिए पृथक नक्शा, खसरा पंचशाला, किश्तबंदी खतौनी एवं अन्य राजस्व अभिलेख तैयार कर लिए गए हैं। दोनों ग्रामों के पृथक्करण संबंधी ईश्तहार 25 अगस्त 2021 को प्रकाशित किए गए थे, जिस पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। तत्पश्चात 7 अक्टूबर 2021 को आयोजित ग्रामसभा में ग्राम को पृथक राजस्व ग्राम घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि दोनों ग्रामों के लिए पर्याप्त दखलरहित भूमि, भौगोलिक क्षेत्र, आबादी, चारागान, रास्ते, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी, तालाब, कब्रिस्तान, चौपाल एवं अन्य सामुदायिक सुविधाएँ पृथक-पृथक रूप से विद्यमान हैं। जनगणना 2011 के अनुसार पुरी नंबर-02 की जनसंख्या 521 तथा पुरी की जनसंख्या 1712 है।*
*कलेक्टर ने अधीक्षक भू-अभिलेख को निर्देशित किया है कि आदेश जारी होने के एक माह के भीतर दल गठन कर दोनों ग्रामों के खसरा नंबर 1 से पुनः प्रारंभ करते हुए पुनरंकन की कार्यवाही पूरी करें तथा नक्शा एवं अन्य पटवारी अभिलेख भी पृथक रूप से तैयार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।*
*इस आदेश की प्रति छत्तीसगढ़ राजपत्र प्रकाशनार्थ प्रेषित की गई है तथा सभी संबंधित विभागों को दोनों ग्रामों को पृथक-पृथक राजस्व ग्राम के रूप में अपने अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।*

  • Related Posts

    कृषि विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का मिला मार्गदर्शन

    पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, वित्तीय सहायता एवं स्वरोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी…

    Read more

    20 जून को विकासखण्ड स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन

    विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन   धमतरी, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति