Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में सशक्त हुई महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल

*मजदूरी से मशरूम तक और अब सीएससी संचालक —‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगपुरी की मधु कंवर*

धमतरी, 26 अक्टूबर 2025/कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाली सारंगपुरी पंचायत की श्रीमती मधु कंवर आज पूरे क्षेत्र में “लखपति दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। मेहनत, संघर्ष और शासन की योजनाओं के सहयोग ने उनके जीवन में नई रोशनी भर दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़कर मधु ने अपनी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

*डिजिटल इंडिया की ग्रामीण मिसाल*

*मधु कंवर आज अपने गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन कर रही हैं, जहाँ ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, बिजली बिल भुगतान, आधार कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी ई-गवर्नेंस सेवाएं रियायती दरों पर मिल रही हैं।इससे उन्हें प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपये की स्थायी आमदनी हो रही है और आसपास के कई गांवों के लोग अब सरकारी सेवाओं का लाभ गांव में ही पा रहे हैं।*

*संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक*

*मधु बताती हैं कभी परिवार की हालत इतनी खराब थी कि बच्चों की पढ़ाई तक मुश्किल हो गई थी। लेकिन आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद आत्मविश्वास और दिशा दोनों मिले।*

*जय माँ कर्मा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर मधु ने धान खरीदी-बिक्री, मशरूम उत्पादन और छोटे स्वरोजगारों के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाई। फिर समूह के माध्यम से लोन लेकर उन्होंने घर में ही कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किया, जो आज उनकी पहचान बन गया है।*

* महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं मधु*

*मधु और उनके समूह की महिलाएं अब मोमबत्ती निर्माण, केक बनाना, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और बैंक सखी जैसे कार्यों से भी जुड़ी हैं। इन गतिविधियों से न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है।*

*शासन की योजनाओं से निखर रही हैं ग्रामीण प्रतिभाएं*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मधु कंवर जैसी महिलाएं आज यह साबित कर रही हैं कि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो गांव की महिलाएं भी अपने दम पर सफलता की नई कहानियाँ लिख सकती हैं।*

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है