Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शिविरों का आयोजन

कुरूद विकासखंड के 30 गांवों में लगेंगे शिविर

ग्रामीणों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल

धमतरी । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क तहत जिले में ग्रामीण उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने और योजना के लाभों की जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ राज्य विदयुत वितरण कंपनी कुरुद संभाग अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

विद्युत वितरण केंद्र कुरुद के अंतर्गत बीते 24 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2025 तक कुल 30 ग्रामों में “पीएम एसजीएम शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना की जानकारी दी जाएगी, जिसमें घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में हर घर को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

ग्रामीणों की सुविधा के लिए 26 अक्टूबर: कुंडेल, 27 अक्टूबर: भखारा, मगरलोड, 28 अक्टूबर: करगा, सिंधौरीकला, बोथा (बोरसी), हसदा, 29 अक्टूबर: बगौद, मौरिकला, गुजरा, जामगांव, पचपेडी, करेली (बी), भोथींडीह, 30 अक्टूबर: चर्रा, 31 अक्टूबर: कातलबोड़, मंडेली, कोर्रा

गाड़ाडीह, 3 नवम्बर: राखी, मंदरौंद, सिवनीकला, 5 नवम्बर: चोरभट्टी, सेलदीप, बगौद, 6 नवम्बर: नारी, भाठागांव और 7 नवम्बर: चरमुडिया में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में बिजली विभाग के अधिकारी और तकनीकी दल ग्रामीणों को योजना की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सोलर रूफटॉप स्थापना, तथा सब्सिडी संबंधित जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मुख्य बातें:

प्रत्येक पात्र परिवार को 300 यूनिट प्रति माह तक मुफ्त बिजली। किलोवाट तक की सोलर प्रणाली लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 40% तक की सब्सिडी। बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करना है।

  • Related Posts

    मानसून में धमतरी की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन धमतरी की ‘मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ शुरू

    प्रथम पुरस्कार ₹50 हजार, द्वितीय ₹21 हजार एवं तृतीय ₹11 हजार धमतरी, 17 जुलाई 2026। मानसून के मौसम में धमतरी जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और हरियाली को देश-दुनिया…

    Read more

    स्मार्ट मीटर लगने से लक्ष्मण यादव एवं प्रमोद गुप्ता ने घर के बिजली बिल को किया कम

      – बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलने से नागरिकों में विद्युत बचत के प्रति आयी जागरूकता राजनांदगांव 17 जुलाई 2026। जिले में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण