Ro no D15139/23

गंभीर ने सूर्यकुमार के खराब फॉर्म पर जताई चिंता, अभिषेक के प्रदर्शन को सराहा

खेल डेस्क । भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर चिंता जताने से इनकार किया है। उनका कहना है कि टीम बेहद आक्रामक क्रिकेट खेलने की दिशा में बढ़ रही है, और ऐसी रणनीति में असफलताएं आना स्वाभाविक है। हालांकि, सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने पिछले महीने यूएई में एशिया कप जीता था, लेकिन उनकी अपनी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 72 रन बनाए।
गंभीर ने किया सूर्यकुमार का समर्थन
इसके बावजूद गंभीर ने सूर्यकुमार का पूरा समर्थन किया। गंभीर ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कहा, ‘सच कहूं तो सूर्य की बल्लेबाजी मुझे परेशान नहीं करती, क्योंकि हमने अपने ड्रेसिंग रूम में आक्रामक खेल की सोच अपनाई है। जब आप यह रास्ता चुनते हैं, तो असफलताएं तय होती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सूर्या के लिए यह आसान है कि वो 30 गेंदों में 40 रन बना ले और आलोचना से बच जाए, लेकिन हमने तय किया है कि अगर हम इस एप्रोच पर चलते हैं, तो असफल होना भी स्वीकार्य है।’ भारतीय टी20 टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की तारीफ
जहां सूर्यकुमार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। गंभीर ने कहा, ‘इस वक्त अभिषेक शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने एशिया कप में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। जब सूर्य लय में लौटेंगे, तो वे भी टीम की जिम्मेदारी उठाएंगे।’
उन्होंने आगे कहा कि टीम का फोकस किसी एक खिलाड़ी पर नहीं बल्कि पूरी टीम की सोच और ब्रांड ऑफ क्रिकेट पर है। गंभीर ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में व्यक्तिगत स्कोर नहीं, बल्कि टीम का खेलने का अंदाज मायने रखता है। हमारा उद्देश्य प्रभावशाली और आक्रामक क्रिकेट खेलना है।’
‘गलतियां होंगी, लेकिन डर नहीं होना चाहिए’
गंभीर ने कहा कि खिलाड़ी गलतियां करेंगे, लेकिन उनसे डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैंने खिलाड़ियों से कहा था कि अगर फाइनल में कैच छूट जाए या खराब शॉट लग जाए, तो कोई बात नहीं इंसान गलतियां करते हैं। सबसे अहम बात यह है कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोग क्या सोचते हैं। सूर्या और मैं हमेशा सहमत हैं कि हमें गलती करने से नहीं डरना चाहिए। बड़ा मैच हो तो हमें और ज्यादा आक्रामक होना चाहिए। डर या रक्षात्मक रवैया सिर्फ विपक्ष को फायदा पहुंचाता है।’

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार