Ro no D15139/23

आर्टिकल 370 के बाद हक, यामी गौतम को मिला ‘नेशनलिस्ट’ का टैग

इंटरटेनमेंट डेस्क । एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में इमरान हाशमी के साथ हक फिल्म में नजर आने वाली हैं. फिल्म तीन तलाक के संगीन मुद्दे पर आधारित है. एक्ट्रेस इससे पहले ऐसी कई संजीदा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जहां सोशल इशूज को लेकर बातचीत की गई है. ऐसे में उनकी फिल्म चॉइस को देखते हुए उन्हें नेशनलिस्ट यानी ‘राष्ट्रवादी अभिनेत्री’ का टैग दिया जा रहा है. इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया और कहा है कि वो ऐसे लेबल्स को गंभीरता से नहीं लेतीं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हैं.
यामी ने तोड़ी चुप्पी
अपनी आने वाली फिल्म हक के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यामी से पूछा गया कि हाल की फिल्मों के कारण उन्हें नेशनलिस्ट क्यों कहा जा रहा है. हाल के समय में वे लॉस्ट, आर्टिकल 370, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और ए थर्सडे जैसी फिल्मों में नजर आई हैं. इस पर यामी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि,“लेबल है? मुझे तो पता भी नहीं था. अगर लोग कुछ कहते हैं, तो वो उनका काम है. आज एक लेबल है, कल दूसरा होगा. पहले मुझे अंडररेटेड कहा जाता था, उससे पहले कुछ और. ये सब बदलता रहता है. मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं देती.”
‘हक’ की लड़ाई पर निकलीं यामी, कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर बनी ये फिल्म
यामी ने आगे कहा कि,“मुझे जो मौके मिल रहे हैं, जो कहानियां सुनाने को मिल रही हैं, उनका अपना महत्व है, अपनी जरूरत है और हम उन्हें मनोरंजन के जरिए पेश कर रहे हैं. चाहें तो उन पर डॉक्यूमेंट्री भी बन सकती थी, लेकिन हम मनोरंजन के बिजनेस में हैं. यहां हर तरह की ऑडियंस होती है- टियर 1, टियर 2, टियर 3 शहरों की. कोशिश रहती है कि सबको जोड़ें, कुछ नया और ताजा लेकर आएं.”
यामी का दर्शकों के लिए संदेश
हालांकि यामी ने ये भी कहा कि वो दर्शकों के दिए गए लेबल्स का सम्मान करती हैं. वो बोलीं, “अगर आप किसी कहानी को देखकर कहें कि फिल्म अच्छी है, तो वो एक अच्छी बात है. अगर किसी को कुछ और लगता है, तो वो भी ठीक है. हर दर्शक अलग होता है, और मैं उसका भी सम्मान करती हूं. लेकिन दर्शकों ने मुझे कभी ऐसा कुछ नहीं कहा. मैं तो हमेशा उनकी सेवा में रही हूं.”

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!