Ro no D15139/23

रश्मिका मंदाना का झलका बच्चों के लिए प्यार, बोलीं- ‘बच्चों के लिए युद्ध भी लड़ सकती हूं’

इंटरटेनमेंट डेस्क । रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. अक्टूबर की शुरुआत में उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ गुपचुप तरीके से सगाई की थी. अब एक्ट्रेस ने भविष्य में बच्चे पैदा करने और उनके प्रति अपनी सुरक्षात्मक भावना के बारे में खुलकर बात की है. रश्मिका ने कहा कि वह अपने होने वाले बच्चों के लिए युद्ध तक लड़ सकती हैं.
इंटरव्यूव के दौरान कही यह बात
गुल्टे के साथ बातचीत में रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के निर्देशक राहुल रविंद्रन के अपने बच्चों के लिए जीवित रहने के विचारों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘मैं अभी मां भी नहीं बनी, लेकिन मुझे पहले से ही ऐसा लगता है… मुझे पता है कि मेरे बच्चे होंगे, और मुझे यह बहुत पसंद है कि ऐसा होने वाला है. मुझे उन बच्चों के लिए पहले से ही इतना गहरा लगाव महसूस होता है जो अभी पैदा भी नहीं हुए हैं. मैं उनके लिए सब कुछ करना चाहती हूं. मैं उन्हें पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित रखना चाहती हूं. और अगर मुझे उनके लिए युद्ध में जाना पड़े, तो मुझे इतना फिट होना चाहिए कि मैं उनके लिए युद्ध में जा सकूं. मैं पहले से ही इस बारे में सोच रही हूं.’
रश्मिका का अपना प्लान
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे दिमाग में हमेशा से था कि बीस से तीस साल की उम्र वह समय है जब आपको सिर झुकाकर काम करना चाहिए, क्योंकि समाज ने हमारे दिमाग में यही डाला है. हमें अपनी जीविका कमानी है. हमें अपना पैसा कमाना है. मैं जानती थी कि तीस से चालीस साल की उम्र हमेशा काम और निजी जीवन के संतुलन के बारे में होगी. और मुझे यह सुनिश्चित करना है कि ऐसा हो. और चालीस के बाद मैंने अभी तक इतनी दूर की नहीं सोची.’ उन्होंने यह भी बताया कि उनके दिमाग में हर चीज के लिए एक निर्धारित समयरेखा है.
विजय देवरकोंडा से होने वाली है शादी
सालों से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा टॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बन हुए हैं. उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही केमिस्ट्री पसंद की जाती है. फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में उन्हें पसंद किया गया था. तभी से दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं. हालांकि दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की. हाल ही में खबर आई कि दोनों ने इस महीने की शुरुआत में चोरी चुपके से सगाई कर ली. रश्मिका ने अपने डॉग के साथ एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें उनकी सगाई की अंगूठी को फैंस ने स्पॉट किया और अपना उत्साह जताया था. अफवाहें हैं कि अगले साल फरवरी में रश्मिका और विजय शादी करेंगे.

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल