Ro no D15139/23

सभी पटवारी मुख्यालय में रहना करें सुनिश्चित : कलेक्टर

एसडीएम एवं तहसीलदार को पटवारियों की उपस्थिति लेने के दिए निर्देश

राज्योत्सव की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में होगा राज्योत्सव का आयोजन

खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय करते हुए कृषक पंजीयन में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के लिए कहा

अपार आईडी बनाने के कार्य में गति लाने के लिए कहा

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी पटवारी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को परेशानी नहीं होना चाहिए। मुख्यालय में रहते हुए पटवारी जनसामान्य के कार्यों को करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को उपस्थिति लेने के लिए कहा। कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में राज्योत्सव के आयोजन के लिए सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने सभी विभागीय स्टॉल के संबंध में जानकारी ली। मंच, पेयजल, साज-सज्जा, साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय करते हुए किसानों को कृषक पंजीयन में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने के लिए सभी कार्य करें।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि भू-अर्जन का कार्य जारी रहना चाहिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग अंतर्गत प्रति सप्ताह एक प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों में सतत निरीक्षण एवं कार्रवाई होना चाहिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के सुपोषण को ध्यान में रखते हुए, पोषण पुर्नवास केन्द्र के माध्यम से बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सहकारिता अंतर्गत प्रत्येक गांव को समितियों से जोडऩे के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अपार आईडी बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 लाख 83 हजार 270 में से 1 लाख 47 हजार 97 का अपार आईडी बन चुका है। जिसमें शेष 36 हजार 73 बच्चों का आधार अपडेट करना है। जिसके लिए उन्होंने चिप्स के माध्यम से शिक्षा विभाग को शिविर लगाकर आधार अपडेट करने के लिए कहा। लगभग 3 हजार बच्चों के आधार अपडेट का कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह 15 दिसम्बर तक शिविर लगाकर शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में कहा। उन्होंने धान के बदले अन्य कम पानी की आवश्यकता वाले फसल लगाने के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि संबंधी प्रतिबंध शिथिल

    राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं…

    Read more

    सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?