Ro no D15139/23

कलेक्टर ने हाई रिस्क वाली गर्भवती माता हेमकुमारी से फोन से बात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

– समय पर दवाई तथा पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा

जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए की गई पहल

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छुरिया विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर में ग्राम रामपुर निवासी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता श्रीमती हेमकुमारी से फोन से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने उन्हें समय पर दवाईयां लेने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर उनके तबियत के संबंध में जानकारी ली जाएगी। श्रीमती हेमकुमारी ने बताया कि पहला बच्चा आपरेशन से हुआ था। उन्होंने दूसरा बच्चा जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पेंड्री में ही कराने जानकारी दी। जिससे शिशु और माता दोनों स्वास्थ्य रहें। जिले के सभी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता को प्रत्येक सप्ताह जिले से फोन कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही आगामी 15 दिवस में जिनका प्रसव होने वाला है। उनके घर प्रतिदिन मितानिन जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है, ताकि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि जिले में 1315 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं है। हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए उन्हें फोन कर जानकारी ली जा रही है। सुरक्षित प्रसव के लिए पौष्टिक आहार, दवाईयां, सावधानी एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल