Ro no D15139/23

पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

*कवर्धा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने का मामला उजागर, पूर्व विधायक के सहयोगी घिरे*

*जनमत को प्रभावित करने के लिए सैकड़ो की संख्या में बाहरी मतदाताओं के नाम विधानसभा मतदाता सूची में जोड़े गए,फर्जी मतदाता दो के विरुद्ध किया गया एफ आई आर , दोनों फर्जी मतदाता पूर्व विधायक मो .अकबर के करीबी – कैलाश चंद्रवंशी*

*फर्जी मतदाता जोड़ने के खेल का पर्दाफाश — पूर्व विधायक मो अकबर के नजदीकी तैय्यब और रमिज -कैलाश चंद्रवंशी*

कवर्धा – भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदाताओं के नाम कवर्धा विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची में जोड़े जाने के आरोप ततकालीन सरकार के मंत्री मो .अकबर पर लगाते रहे है | इसी कड़ी में वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा करते हुए तत्कालीन पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के समय अलग अलग फोरम पर बात रखते हुए यह आरोप लगाया था कि कवर्धा के पूर्व विधायक अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोषा नहीं करते इसलिए ताकी चुनाव के दरमियान बाहरी लोगो को मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र ना छोड़ना पड़े इस उद्देश्य से जनमत को प्रभावित करने सैकड़ो बाहरी लोगो के नाम अलग अलग बूथ पर फर्जी तरीके से निर्वाचन विभाग को गलत जानकारी देकर जोड़े गए | उन्होंने कहा हमारे भाजयुमो के कार्यकर्ता रवि राजपूत के मेहनत के परिणाम स्वरूप ऐसे सैकड़ो फर्जी मतदाताओं में से 02 के विरुद्ध अभी एफ आई आर कराया गया है जिन्होंने कूट रचना कर गलत तरीके से मतदाता सूची में अपने नाम जोड़े है अपने स्तर पर पुष्टि करने के बाद अन्य के खिलाफ एफ आई आर कराया जायेगा | ये दोनों लोग पूर्व विधायक अकबर एवं उनके पुत्र के बहुत करीबी है जिनका कवर्धा से कोई लेना देना नहीं है | मो अकबर ने इस आरोप को झुठलाया था किन्तु सच्चाई छुप नहीं सकती इसका आज खुलासा सबुत के साथ हम कर रहे है |

उन्होंने बताया तैय्यब खान पिता मुन्नू खान जिनका नाम रायपुर उत्तर 50 के मतदाता सूची में बूथ क्र 136 में इपिक संख्या TIS1629021 में दर्ज था उन्होंने कवर्धा विधानसभा चुनाव के पहले पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने वाले फार्म 6 भरकर अपना नाम बूथ क्रमांक 363 मतदाता संख्या 520 में इपिक नंबर WIQ3094612 में दर्ज कराया था | इन्होने बचेडी के निवासी मो अकबर के ख़ास कलीम खान के पते पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड्वाया है | इनके आधार कार्ड पर पता फुल चौक रायपुर दर्ज है जिसमे इनका जन्म वर्ष 1980 अंकित है जबकि कवर्धा में मतदाता सूची में इन्होने पहली बार मतदाता होने वाले फ़ार्म 06 में अपना जन्म वर्ष 2004 अंकित किया है यह गभीर कूट रचना है |

वही दूसरा व्यक्ति जो फोटो में पूर्व विधायक के पुत्र अरशद के करीबी दिख रहे है रमिज कुट्टी पिता गग्रिन कुट्टी इनका नाम विधानसभा रायपुर ग्रामीण 48 के बूथ क्रमांक 139 इपिक न WYK1120724 में मतदाता संख्या 624 में पहले से ही दर्ज है इन्होने अपना नाम पहली बार मतदाता होने पर नाम जोड़ने वाले फ़ार्म 06 का उपयोग कर कवर्धा विधानसभा के बूथ क्रमाक 373 में इपिक संख्या WIQ3104585 मतदाता संख्या 515 में अपना नाम जुड़वाया है | इन्होने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अपना जन्म स्थान कवर्धा बताया है जबकि इस व्यक्ति के पासपोर्ट में जन्म स्थान त्रिशुर केरला दर्ज है | इस प्रकार इन दोनों व्यक्तियों ने जो अकबर के बहुत करीबी है गलत शपथ देते हुए निर्वाचन के दौरान कवर्धा में बने रहने व जनमत को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपना नाम फर्जी तरीके से मतदाता सूची में जुडवाया है यह गंभीर संगेय अपराध के श्रेणी में आता है |

इन दोनों के विरुद्ध हमारे सक्रिय कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि राजपूत ने सबुत के साथ साथ एफ आई आर दर्ज कराया है जिसमे भा.द. स. 1860 के धारा 199,200,419,468,34 के तहत 27-10-25 को अपराध पंजीबद्ध कराया है | इसके अतिरिक्त भी सैकड़ो नाम की सूची हमारे पास है जिसका हम अपने स्तर पर पुष्टि कर रहे है साथ ही हम पुलिस प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी से भी माँग करते है ऐसे फर्जी मतदताओं के खिलाफ सघन जाँच हो और इसमें जिनकी भी मिली भगत है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो |

भाजपा के जिला महामंत्री संतोष पटेल ने कहा देश भर में SIR का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्टी इस तरह से शासन प्रशासन का दुरूपयोग करते रहे है फर्जी वाडा का खुलासा ना हो जाये इस उद्देश्य से SIR का विरोध करते है | पूर्व विधायक मो अकबर के करीबी दिख रहे लोगो ने किस तरीके से निर्वाचन में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से गलत शपथ देकर अपना नाम दर्ज कराया है यह इनके दूषित मानसिकता और लोकतंत्र पर इनको कितना भरोषा है यह समझाने के लिए पर्याप्त उदाहरण है | अपने कार्यकर्ता और जनता पर भरोसा ना करने वाले को कवर्धा की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है लेकिन इनके कार्यकाल के फर्जीवाड़ा अब बाहर आने लगे है सभी पर कड़ी कार्यवाही होनी मजबूत लोकतंत्र के लिए बहुत जरुरी है |

  • Related Posts

    कवर्धा नगर एवं वनक्षेत्र में तेंदुआ की उपस्थिति के संबंध में वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही तथा भ्रामक/अफवाहजनक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध की जाएगी विधिक कार्यवाही

    दिनांक : 29 /10 /2026 कवर्धा, जिला कबीरधाम में विगत लगभग 2 सप्ताह से कवर्धा नगर एवं निकटवर्ती वनक्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने संबंधी सूचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों, व्हाट्सएप ग्रुपों,…

    Read more

    बैगा जनजाति के जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं : ईतवारी मछिया

    लगभग 26 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे और धान कटाई के आरोपों को लेकर एसडीएम पंडरिया से शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग   कबीरधाम – आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए