Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक हुआ आयोजित

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल पहुंचे, घायलों को मिले शीघ्र उपचाररू कलेक्टर श्री व्यास

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता अत्यंत आवश्यक है।  इसलिए स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा  कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही बार-बार यातायात नियमों  का उल्लंघन करने वालों पर कि नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने लर्निंग लाइसेंस निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और इसे सतत रूप से जारी रखने को कहा।  कलेक्टर ने गांवों, हाट बाजारों, स्कूलों कॉलेजों और अन्य जगहों में हेलमेट के उपयोग  और यातायात के प्रति जागरूकता प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने  दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर जशपुर में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 360 पदों पर होगी भर्ती 10वीं पास से लेकर नर्सिंग योग्यताधारी युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

      जशपुरनगर, 25 अप्रैल 2026/ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार…

    Read more

    मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी परीक्षा, 4904 परीक्षार्थी होगें सम्मिलित

     जशपुरनगर 25 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी