Ro no D15139/23

छुरिया तहसील के 19153 किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन

*- डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी का मोबाईल पीवी एप सत्यापन उपरांत प्रविष्टियों में परिवर्तन 30 नवंबर तक*

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2025। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार छुरिया तहसील अंतर्गत पूर्व में कुल 19527 किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान विक्रय किया गया था। जिसमें से 19153 किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया जा चुका है। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष 374 किसानों के पंजीयन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। साथ ही छुरिया तहसील अंतर्गत कृषकों के भूमि का गिरदावरी किया गया है। जिन ग्रामों का जियो रिफ्रेसिंग हुआ है, उन ग्रामों का डीसीएस पोर्टल के माध्यम से सर्वेयरों द्वारा डिजिटल गिरदावरी किया गया है। इसके साथ ही जिन ग्रामों में जिओ रिफ्रेसिंग नहीं हुआ है, उन ग्रामों में हल्का पटवारियों द्वारा कृषि भूमि का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन कर गिरदावरी की प्रविष्टि भुईयां पोर्टल के माध्यम से किया गया है। छुरिया तहसील अंतर्गत शासकीय पट्टेदार, वन अधिकार मान्यता पत्रकधारी का गिरदावरी प्रविष्टि पीवी एप के माध्यम से किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी का मोबाईल पीवी एप सत्यापन उपरांत प्रविष्टियों में परिवर्तन 30 नवंबर 2025 तक करने के निर्देश दिए गए है। निर्धारित तिथि तक आवश्कतानुसार संशोधन (सत्यापन) कार्य कर लिया जाएगा। घुमका तहसील अन्तर्गत हल्का पटवारी-3 में कुल 6 ग्राम हैं। जिसमें गिरदावरी हेतु कुल खसरों की संख्या ग्रामवार अमलीडीह में 1144, कलकसा में 815, कौहाकुड़ा में 613, ढाबा में 628, भरकाटोला में 1370 एवं सहसपुर दल्ली में 1050 है। डीसीएस के माध्यम से गिरदावरी पूर्ण खसरों की संख्या ग्रामवार अमलीडीह में 816, कलकसा में 587, कौहाकुड़ा में 308, ढाबा में 383, भरकाटोला में 792 एवं सहसपुर दल्ली में 552 है। मैनुअल गिरदावरी के माध्यम से ग्राम अमलीडीह, कौहाकुड़ा, भुरकाटोला, ढाबा एवं सहसपुरदल्ली की शेष खसरों की गिरदावरी पूर्ण की गई है। तकनीकी समस्या आने के कारण ग्राम कलकसा की लगभग 228 खसरों की मेनुअल गिरदावरी पूर्ण नहीं की जा सकी है। जिसे पूरा करने आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

    राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार ग्राम बोरतलाव में तीन बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु की घटना की प्रशासनिक जांच के क्रम में अपर कलेक्टर…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

    राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्वसहायता समूह की सदस्यों को सूर्य सखी…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं