Ro no D15139/23

फोटो प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक से प्रभावित हुए नागरिक

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नागरिकों का रहा विशेष रूझान

– फोटो प्रदर्शनी में नि:शुल्क छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही नागरिकों को जनमन मासिक पत्रिका और ब्रोसर के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं एवं जिले के विकास कार्यों की झलक से नागरिक प्रभावित हुए। नागरिकों ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं को करीब से समझने और उनके लाभ उठाने में मदद मिलती है। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना कृषक उन्नति योजना से किसान हो रहे लाभान्वित, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा के क्षेत्र में स्थायी एवं आत्मनिर्भर की दिशा में सशक्त पहल, शासन की महतारी वंदन योजना से जिले के 2 लाख 56 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए आर्थिक सहायता, श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से जिले के वरिष्ठजन कर रहे नि:शुल्क अयोध्या धाम की यात्रा, लखपति दीदी योजना से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड से मरीजों को मिल रहा नि:शुल्क ईलाज सुविधा को प्रदर्शित किया गया। इसी तरह शासन की 25 वर्षों की प्रगति, जल जीवन मिशन, खाद्यान्न सहायता योजना, मोदी की गारंटी, रोजगार, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।
राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रदर्शित किया गया है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल