Ro no D15139/23

राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग का सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल आकर्षण का केंद्र

लोगों को शासकीय योजनाओं की मिली जानकारी, निःशुल्क पुस्तिकाओं का किया गया वितरण
कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर कोरबा शहर के घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जहाँ आम नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में जिला जनसंपर्क विभाग, कोरबा द्वारा भी एक जानकारीपरक स्टॉल स्थापित किया गया है। स्टॉल में जिले के 25 वर्षों के विकास, उपलब्धियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, युक्तियुक्तकरण एवं अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में हुए सुधार, जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल कनेक्शन, पहाड़ी कोरवा युवाओं को रोजगार से हुए सकारात्मक बदलाव, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों की सफलता कहानियाँ भी प्रस्तुत की गई हैं।
इस दौरान स्टॉल में आने वाले आमजनों को मासिक पत्रिका “जनमन”, सुशासन तिहार 2025, सेवा समर्पण सुशासन, नवाचार की योजनाएँ, तथा विकसित भारत की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ जैसे ब्रोशर, पाम्पलेट और पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि जनमन पत्रिका उनके लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि इसमें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समग्र जानकारी मिलती है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होती है। साथ ही, विभागीय योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी ने भी आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। नागरिकों ने शासन की योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने में विशेष रुचि दिखाई।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी