Ro no D15139/23

“राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट“ स्टाल में  1056 लोगों ने कराया अपना जॉंच

कोरबा 06 नवंबर 2025/

छ.ग.राज्य के स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले के घंटाघर में दिनांक 02 नवंबंर से 04 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल के द्वारा 05 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया।
राज्योत्सव में टीबी मुक्त भारत थीम पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया तथा लोगों को सामान्य बिमारी की जॉंच, टीबी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्टॉल में टीबी संभावितों की जॉंच के लिए विभागिय एक्सरे वैन तथा विलियम जे क्लींटन फाउंडेशन आई लिफ्ट के द्वारा एक्स-रे किया गया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लगभग 1056 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जॉंच कराया 882 लोगो का बीपी, शुगर का जॉंच कर दवाईयॉं वितरण किया गया, 76 टीबी संभावितों का एक्सरे किया गया।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार