Ro no D15139/23

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर मत्स्य विभाग के हितग्राहियों को सामग्री का किया वितरण

स्व सहायता समूहों और सहकारी समितियों को तालाब का पट्टा आदेश का किया वितरण

जशपुरनगर, 06 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मत्स्य पालन विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मंत्री श्री जायसवाल को मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों और उनके माध्यम से लाभान्वित हो रहे ग्रामीणों की जानकारी दी।
मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर  ग्राम झरगांव, जशपुर निवासी श्री दिनेश राम, ग्राम बालाछापर, जशपुर निवासी श्री सायसागर राम भगत एवं ग्राम चापाटोली, दुलदुला निवासी श्री सुनील राम को एक-एक नग जाल प्रदान किया गया। इसके साथ ही खूटीटोली, कुनकुरी निवासी श्री मकसूद खान को 01 नग जाल और 01 नग आईस बॉक्स दिया गया। इसके अलावा ग्राम कमतरा, कुनकुरी के युवा मछुआ सहकारी समिति कमतरा के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार एवं ग्राम आस्ता, मनोरा निवासी किसान कल्याण मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री विपिन टोप्पो को 2-2 नग जाल और आईस बॉक्स प्रदान किया गया है।
इसी प्रकार गुलबहार स्व सहायता समूह घोलेंग के अध्यक्ष श्री दोमनिक बड़ा, लक्ष्मी स्व सहायता समूह बालाछापर श्री अध्यक्ष श्रीमती ललिता भगत, युवा मछुआ सहकारी समिति कमतरा के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार, किसान कल्याण मछुआ सहकारी समिति आस्ता के अध्यक्ष श्री विपिन टोप्पो और मकसूद खॉन को 10 वर्ष के लिए ग्रामीण तालाब, जलाशय का पट्टा आदेश दिया गया। हितग्राहियों ने इसके लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, श्री कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, डीएफओ श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, श्री सुनील गुप्ता, श्री उपेंद्र यादव, श्रीमती शारदा प्रधान सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और इनोवेशन एंड साइंस प्रमोशन फाउंडेशन के सहयोग से विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण।

     पुणे से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रचेता मलिक ने शिक्षकों को विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित प्रयोगों का कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण । जशपुरनगर 11 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल…

    Read more

    मृदा स्वास्थ्य सुधार और जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए जिले में सतत प्रयास जारी हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

    मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग पर कृषि विभाग का विशेष जोर जशपुरनगर 11 जुलाई 2026/ जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स