Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उद्यानिकी क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति, किसानों की आय में हुई बढ़ोतरी

विगत 22 माह में 1550 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की हुई वृद्धि, 2600 से ज्यादा कृषक हुए लाभान्वित
संरक्षित खेती को भी मिल रहा है बढ़ावा

जशपुरनगर 06 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि विविधीकरण और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उद्यानिकी क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 22 माह के दौरान जशपुर जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से फल, सब्जी, मसाला तथा संरक्षित खेती के क्षेत्रों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। जिले में कुल 1559 हेक्टेयर क्षेत्र की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे 2628 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। इन प्रयासों से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि जशपुर ने आत्मनिर्भर कृषि मॉडल की दिशा में एक ठोस और प्रेरणादायक कदम बढ़ाया है।
फल क्षेत्र विस्तार- राज्य पोषित एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत विगत 22 माह में फल उत्पादन हेतु 550 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार किया गया है। जिसमें आम 350 हेक्टेयर में, नाशपाती 100 हेक्टेयर में और लीची 100 हेक्टेयर में उत्पादित किया जा रहा है। इससे 957 किसान लाभान्वित हुए हैं। फल क्षेत्र के विस्तार से जिले के किसानों को दीर्घकालिक आय का स्थायी स्रोत प्राप्त।हुआ है।
सब्जी क्षेत्र विस्तार- राज्य पोषित एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत विगत 22 माह में सब्जी उत्पादन हेतु 938 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार हुआ है। इसमें टमाटर 130 हेक्टेयर में,  भिंडी 500 हेक्टेयर में, लौकी 125 हेक्टेयर में, करेला 50 हेक्टेयर में और आलू 83 हेक्टेयर में उत्पादित किया जा रहा है।। जिसका लाभ 1432 किसानों को मिला है। इससे जिले में सब्जी उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण बाजारों में आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ी हैं।
मसाला क्षेत्र विस्तार-राज्य पोषित एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत विगत 22 माह में मसाला उत्पादन के क्षेत्र में भी जिले में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले में मसाला उत्पादन हेतु 71 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार किया गया है। जिसमें धनिया 40 हेक्टेयर में, अदरक 16 हेक्टेयर  में और हल्दी 15 हेक्टेयर क्षेत्र में उत्पादित किया जा रहा है।  इससे 164 किसान लाभान्वित हुए हैं। मसाला फसलों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह किसानों के लिए आय का नया मार्ग बना है।
संरक्षित खेती-राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत जिले में संरक्षित खेती को भी प्रोत्साहन मिला है। शेडनेट हाउस में 10 हजार वर्गमीटर और प्लास्टिक मल्चिंग के माध्यम से कुल 70 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत खेती की जा रही है, जिससे 75 किसानों को लाभ हुआ है।  आधुनिक तकनीक से किसानों को वर्षभर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त हो रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और इनोवेशन एंड साइंस प्रमोशन फाउंडेशन के सहयोग से विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण।

     पुणे से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रचेता मलिक ने शिक्षकों को विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित प्रयोगों का कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण । जशपुरनगर 11 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल…

    Read more

    मृदा स्वास्थ्य सुधार और जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए जिले में सतत प्रयास जारी हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

    मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग पर कृषि विभाग का विशेष जोर जशपुरनगर 11 जुलाई 2026/ जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स