Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने बढ़ाई नामांकन की अंतिम तिथि, अब 15 नवम्बर तक कर सकेंगे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन

अम्बिकापुर 08 नवम्बर 2025/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव (परीक्षा) द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 319/परीक्षा/ई-02/2025 दिनांक 07 नवम्बर 2025 के अनुसार, पहले निर्धारित अंतिम तिथि 07 नवम्बर 2025 तक थी। किन्तु विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में यह अवधि बढ़ाई है। नई अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के पोर्टल  www.sggcg.in के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन आवेदन करने एवं नामांकन शुल्क का भुगतान करने की तिथि 08 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। आवेदन की पावती और आवश्यक दस्तावेज संबंधित महाविद्यालय या शिक्षण विभाग में 17 नवम्बर 2025 तक जमा किए जा सकेंगे।संबंधित महाविद्यालयों द्वारा सभी नामांकन आवेदन एवं दस्तावेज 20 नवम्बर 2025 तक विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में अग्रेषित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नामांकन से संबंधित पूर्व अधिसूचना दिनांक 17.10.2025 में दिए गए अन्य सभी निर्देश यथावत रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि परीक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए।
  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान